अकबरपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता, कानपुर देहात |

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को थाना अकबरपुर में वादी अतर सिंह निवासी ग्राम कचनार बगिया द्वारा तहरीर दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने एकजुट होकर अवैध हथियारों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की और एक कार में तोड़फोड़ की। इस दौरान एक व्यक्ति घायल भी हुआ।

इस संबंध में थाना अकबरपुर पर मुकदमा संख्या 162/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नामजद वांछित अभियुक्त आलोक यादव को 23 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कचनार बगिया स्थित ज्योतिष तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
आलोक यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामकृपाल यादव, निवासी ग्राम कचनार बगिया, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात।

आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक आनन्दवीर सिंह सोलंकी
  • कांस्टेबल इन्द्रदेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *