संवाददाता | कानपुर देहात
अंशकालिक अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय के भुगतान एवं वितरण के शुभारंभ तथा उनके सम्मान के लिए दिनांक 17 मई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन सभागार, लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर भी किया जाएगा। कानपुर देहात में यह कार्यक्रम 17 मई 2026 को शाम 4 बजे से इको पार्क माती में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जनपद प्रशासन की ओर से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।