बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी, पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
संवाददाता
उरई/जालौन।
विधान परिषद (MLC) चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जालौन समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेशचन्द्र रावत ने बंगरा एवं माधौगढ़ क्षेत्र के मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही मतदाताओं की चेकिंग और फ्रिस्किंग के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए।
आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।