मिशन शक्ति 5.0 के तहत कानपुर देहात पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए गए कानूनी अधिकार

संवाददाता — कानपुर देहात

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में दिनांक 14 दिसंबर 2025 को जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर थाना पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने तथा सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी खातों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

कानूनी जागरूकता के अंतर्गत महिलाओं को POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा आईटी एक्ट से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *