जनपद – कानपुर देहात
दिनांक : 08.01.2026
थाना मूसानगर पुलिस द्वारा धारा 3(3)(क) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत की गई संस्तुति के क्रम में जनपद के थाना बरौर पुलिस द्वारा चालान किए गए एक अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही संपादित की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट, जनपद कानपुर देहात द्वारा अभियुक्त सुमित पुत्र शिवशंकर, निवासी ग्राम खिरियनपुरवा, थाना मूसानगर, जनपद कानपुर देहात को असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के फलस्वरूप 03 माह की अवधि के लिए जनपद कानपुर देहात एवं उसकी सीमा से निष्कासित (जिलाबदर) किए जाने का आदेश पारित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा अभियुक्त को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित अवधि के दौरान यदि वह जनपद कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
यह कार्यवाही जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है।