मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

कानपुर देहात पुलिस ने बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर चलाया अभियान

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 05 फरवरी 2026 को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में थाना पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराना रहा।

इस दौरान महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर — 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) — की जानकारी दी गई। साथ ही यूपीसीओपी ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने तथा सोशल मीडिया पर फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी खातों जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने के सुझाव साझा किए गए।

कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं आईटी एक्ट से संबंधित प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *