महिला संबंधी अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना मंगलपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

संवाददाता — कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मंगलपुर पुलिस टीम ने वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी द्वारा दिनांक 06.01.2026 को थाना मंगलपुर पर तहरीर दी गई थी कि उसकी पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 06/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुकदमे की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्त शिवम पुत्र अरविन्द कुमार उर्फ गंभीर, निवासी ग्राम शहबाजपुर, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात, उम्र 26 वर्ष, को दिनांक 01.02.2026 को रेलवे स्टेशन झींझक के पास (शुलभ शौचालय केंद्र से लगभग 100 कदम पहले) से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • शिवम पुत्र अरविन्द कुमार उर्फ गंभीर, उम्र 26 वर्ष
    निवासी: ग्राम शहबाजपुर, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तारी करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम

  1. उ0नि0 श्री सूरजपाल सिंह

  2. हे0का0 499 अमित यादव

  3. का0 924 अंकुश चौधरी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों पर शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *