प्रेस विज्ञप्ति उरई, दिनांक 21 अप्रैल 2026 (सू.वि.)

जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह ने अवगत कराया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्र संख्या 5100/Admin. (E-1) Section/XC-4/2026, दिनांक 10.04.2026 के निर्देशानुसार न्यायिक अधिकारियों के स्पोर्ट्स मीट के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) एवं 25 अप्रैल 2026 (चतुर्थ शनिवार) को जनपद न्यायालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद जालौन स्थित मुख्यालय उरई के समस्त न्यायालयों सहित बाह्य न्यायालय जालौन, कोंच, कालपी एवं ग्राम न्यायालय माधौगढ़ में भी दिनांक 24.04.2026 (शुक्रवार) एवं 25.04.2026 (शनिवार) को अवकाश रहेगा।

इसके अतिरिक्त, माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उक्त अवकाश के स्थान पर वर्ष 2026 के दो अन्य चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया गया है। इस क्रम में दिनांक 24 अक्टूबर 2026 एवं 28 नवंबर 2026 (चतुर्थ शनिवार) को जनपद न्यायालय, जालौन (उरई) के समस्त न्यायालयों एवं कार्यालयों में नियमित रूप से न्यायिक कार्य संपादित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *