उरई/जालौन।
वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आटा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त नफीस (उम्र लगभग 50 वर्ष), पुत्र वशीर, निवासी ग्राम आटा, थाना आटा, जनपद जालौन है। आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियान के तहत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी लगातार जारी रहेगी, जिससे कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।