उरई/जालौन।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोषागार का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।