प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर देहात | 10 अप्रैल 2026
उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 208-भोगनीपुर, देवेन्द्र सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत 208-भोगनीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तथा सभी मतदेय स्थलों पर उपलब्ध कराई गई है। यह सूची एक सप्ताह तक निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी।
कोई भी मतदाता संबंधित कार्यालय या मतदेय स्थल पर जाकर अपने या अपने परिजनों का नाम सूची में देख सकता है।
इसके अतिरिक्त, आमजन ऑनलाइन माध्यम से भी मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय कानपुर देहात की आधिकारिक वेबसाइट तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर सूची उपलब्ध है।