लूट कांड का वांछित 15 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, शिवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संवाददाता
कानपुर देहात

थाना शिवली पुलिस टीम ने लूट की घटना में वांछित ₹15,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 09 जनवरी 2025 को वादी राजकुमार उर्फ राजू निवासी ग्राम बलुवापुर अपनी ज्वैलरी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम भीखर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषणों एवं नकदी से भरा बैग लूट लिया था। बैग में करीब 10 ग्राम सोना, लगभग 550 ग्राम चांदी एवं ₹25,000 नकद मौजूद थे।

इस संबंध में थाना शिवली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान कई अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए, जिनमें से दो को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा था।

फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था।

थाना शिवली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार इनामी अभियुक्त अरमान उर्फ अम्मू (उम्र 20 वर्ष) निवासी समरथपुर, जनपद औरैया को 09 अप्रैल 2026 को रात 10:20 बजे मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

📌 आपराधिक इतिहास:

  • मु0अ0सं0 25/2025 धारा 304(2)/317(2)/61(2)(a) बीएनएस, थाना सिकन्दरा
  • मु0अ0सं0 62/2025 धारा 309(4) बीएनएस, थाना शिवली

📌 गिरफ्तारी टीम:
प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह एवं कांस्टेबल मनीष कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *