पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रशिक्षण गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, शारीरिक प्रशिक्षण एवं व्यवहारिक ज्ञान का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल करवाई गई।

इसके उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *