कोतवाली माधौगढ़ पुलिस ने युवक की हत्या का किया सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

संवाददाता
माधौगढ़ / जालौन

कोतवाली माधौगढ़ पुलिस ने युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के खुलासे के लिए टीम द्वारा लगातार साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया।

घायल अभियुक्त को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है, जबकि दूसरे अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *