उपनिरीक्षक देव नारायण द्विवेदी बने निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने लगाए स्टार

कानपुर देहात।
जनपद में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) देव नारायण द्विवेदी को ज्येष्ठता के आधार पर निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नति पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के उपरांत उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही दी गई।

दिनांक 08 अप्रैल 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा उनके कंधों पर नए पद के स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही नए दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, इसलिए कर्तव्यों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *