कानपुर देहात।
दिनांक 08 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए गए कि उनका न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई, जहां फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।