अपहरण कांड का खुलासा: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता, कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सट्टी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अपहरण की घटना में शामिल एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा थाना सट्टी में लिखित तहरीर दी गई थी कि वह ग्राम कथरी स्थित कात्यायनी माता मंदिर में दर्शन करने आया था। इसी दौरान मंदिर के बाहर से विपक्षीगण—मोनू पुत्र नत्थू, अजीत, रवि तथा एक अज्ञात चालक (वाहन संख्या UP77K6066) द्वारा उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर ले जाया जा रहा था। वादी द्वारा शोर मचाने पर आरोपित उसे पटेल चौक, कस्बा सिकंदरा के पास छोड़कर फरार हो गए।

इस संबंध में थाना सट्टी पर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की जांच के दौरान थाना सट्टी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामित अभियुक्त मोनू उर्फ रविन्द्र सिंह पुत्र नत्थूराम, निवासी ग्राम खरतला थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात को ग्राम सट्टी में गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला कारागार माती भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • मोनू उर्फ रविन्द्र सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र नत्थूराम, निवासी ग्राम खरतला, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • थानाध्यक्ष श्री काली चरण
  • उ0नि0 श्री कामता प्रसाद
  • हे0का0 332 रामवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *