संवाददाता
जालौन
दिनांक 24 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे पीआरवी के माध्यम से कैलिया से ब्योना राजा के मध्य एक करीब 30 वर्षीय युवक का अधजला शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कैलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की।
पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्यों का संकलन कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें। वहीं, मृतक की शिनाख्त के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।