चैत्र नवरात्रि पर पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान, लाउडस्पीकर मानकों का कराया गया पालन

चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर जनपद जालौन में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण और थाना प्रभारी द्वारा प्रातः 05:00 बजे से सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर निरीक्षण किया गया।

इस दौरान धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा निर्धारित मानकों के अनुसार लाउडस्पीकरों की संख्या एवं ध्वनि स्तर की जांच की गई। साथ ही संबंधित व्यक्तियों को नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *