संवाददाता, कानपुर देहात।
मा. मंत्री श्री राकेश सचान (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) की अध्यक्षता में और मा. विधायक श्रीमती पूनम संखवार (रसूलाबाद), पुलिस अधीक्षक श्रेध्दा नरेंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित अन्य अधिकारियों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में “उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 09 वर्ष” के अवसर पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
प्रेसवार्ता में मा. मंत्री जी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले 09 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा, निवेश, आधारभूत संरचना, कृषि, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
मुख्य बिंदु:
-
कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा: जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत अपराधियों और माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, आधुनिक पुलिसिंग, साइबर क्राइम थानों की स्थापना और बड़े पैमाने पर पुलिस भर्ती।
-
महिला सुरक्षा: मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन और एंटी रोमियो स्क्वायड के माध्यम से सकारात्मक परिणाम।
-
कृषि एवं जल संरक्षण: गेहूं, धान एवं श्री अन्न की बड़ी खरीद; प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंपों द्वारा सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़।
-
आवास एवं स्वच्छता: प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत हजारों परिवारों को आवास; स्वच्छ भारत मिशन में व्यापक शौचालय निर्माण।
-
महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा: स्वयं सहायता समूहों द्वारा देहाती मार्ट और प्रेरणा कैंटीन का संचालन; अक्षरारंभ कार्यक्रम के माध्यम से साक्षरता बढ़ावा।
-
जल जीवन मिशन: हजारों परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।
-
सामाजिक कल्याण योजनाएँ: कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, पेंशन योजनाएँ और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से विभिन्न वर्गों को लाभ।
-
विकास कार्य: फायर स्टेशन, विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, खेल स्टेडियम, रेल उपरगामी सेतु, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और पुलिस अवसंरचना।
-
विशेष पहल: ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से विद्यालयों का कायाकल्प; उज्ज्वला योजना, राशन वितरण और रोजगार सृजन।
मा. मंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के ये 09 वर्ष विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मजबूत आधार हैं और जनपद कानपुर देहात लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी को आगामी नवरात्रि और रामनवमी पर्व की शुभकामनाएँ भी दी।
प्रेसवार्ता में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. सिंह, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।