संवाददाता, कानपुर देहात।
दिनांक 18 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान कार्यालय में उपस्थित फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
सुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में, समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना और उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
यह पहल जनता के प्रति पुलिस की पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता को दर्शाती है।
We use cookies