संवाददाता, कानपुर देहात।
जनपद कानपुर देहात पुलिस की विशेष अभियान टीम ने थाना शिवली क्षेत्र में भैंस चोरी और चोरी की योजना बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला दिनांक 25 जनवरी 2026 का है, जब मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस को बैरी बस्ता कालोनी के पास खंडर भट्टा के किनारे बनी कोठरी में कुछ व्यक्तियों के चोरी/डकैती की योजना बनाने की जानकारी मिली। थाना शिवली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 03 व्यक्तियों को पकड़ा, जबकि 05 अन्य आरोपी रात के अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।
थाना शिवली पर पंजीकृत मुकदमे (मु0अ0सं0 36/2026) में कुल 08 अभियुक्त शामिल थे।
दिनांक 18 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आरोपी सूरज शुक्ला उर्फ शशांक शुक्ला, पुत्र बड़े उर्फ बृजेश शुक्ला, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी ग्राम रास्तपुर, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात, को शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर ग्राम रास्तपुर मोड़ के पास गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास:
-
मु0अ0सं0 36/2026 धारा 310(4)/313 बीएनएस थाना शिवली
-
मु0अ0सं0 395/2025 धारा 305/331(4)/317(2)/317(4)/317(5)/61(2) बीएनएस थाना शिवली
-
मु0अ0सं0 428/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/61(2) बीएनएस थाना शिवली
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
-
उ0नि0 श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा
-
हे0का0 04 आलोक कुमार तिवारी
-
हे0का0 443 सतीश चन्द्र
-
का0 498 बोबी
थाना शिवली पुलिस की यह कार्यवाही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों के खिलाफ सक्रिय निगरानी का उदाहरण है।
We use cookies