संवाददाता, कानपुर देहात।
कानपुर जोन की 28वीं अन्तर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) हैण्डबॉल और बास्केटबॉल कलस्टर प्रतियोगिता वर्ष-2026 का आयोजन दिनांक 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, जनपद कानपुर देहात में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के कुल 09 टीमें—कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन और ललितपुर—प्रतिभागी बनीं। सभी टीमों ने मार्च पास्ट एवं खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण:
दिनांक 18 मार्च 2026 को प्रतियोगिता का समापन किया गया। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात, श्री राजेश पाण्डेय ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के सदस्यों को पुरस्कृत कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइंस सुश्री प्रिया सिंह, प्रतिसार निरीक्षक लाइंस श्री प्रेमचन्द्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
परिणाम:
पुरूष वॉलीबॉल फाइनल मैच जनपद कानपुर देहात और जनपद कानपुर नगर के मध्य खेला गया, जिसमें जनपद कानपुर नगर ने 21-10 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने समापन समारोह में कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती हैं, बल्कि पुलिस बल में आपसी समन्वय, टीम भावना और अनुशासन को भी सुदृढ़ करती हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
We use cookies