जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में समीक्षा गोष्ठी की

उरई/जालौन।
श्रीमान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में अपर जिलाधिकारी जालौन, समस्त SDM/CO एवं अभियोजन अधिकारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

गोष्ठी में विभिन्न न्यायालयों में चल रहे आपराधिक वादों, जैसे गैंगस्टर एक्ट और महिला अपराधों के मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि इन मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए और अपराधियों को उचित सजा दिलाई जाए। इसके साथ ही लंबित मामलों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया गया, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *