उरई/जालौन।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान थानों और कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों के उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों को उनके प्रकरण की प्रगति और समाधान के बारे में नियमित जानकारी प्रदान की जाए, जिससे जनता का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।