पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई/जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित कर जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मौजूदगी में थानों और पुलिस कार्यालयों में आए फरियादियों की शिकायतों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करें तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *