संवाददाता
उरई/जालौन
जनपद जालौन में थाना आटा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना परिसर में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
समाधान दिवस के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।