संवाददाता
उरई/जालौन
जनपद जालौन में ऐच्छिक/अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी:
-
उप निरीक्षक भारत लाल गौतम
-
उप निरीक्षक रामनरेश सिंह
-
उप निरीक्षक रावेन्द्र कुमार
-
उप निरीक्षक राजेश बाबू पाठक
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।