वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली उरई पुलिस की कार्रवाई

जनपद जालौन में वांछित एवं वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस को एक और सफलता मिली है।

पुलिस टीम द्वारा अभियान के क्रम में वारण्टी अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र लखनलाल, निवासी लहरियापुरवा, कोतवाली उरई, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *