कानपुर देहात।
जनपद कानपुर देहात के विकासखंड मैथा के ग्राम पंचायत बरार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि मा0 विधायिका श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री (महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ0प्र0 शासन) ने की।
इस अवसर पर जल निगम के अधिकारीगण, डीपीएमयू टीम, टीपीआई टीम, आईएसए टीम, कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जल संरक्षण और स्वच्छ जल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा ग्रामीणों ने जल संरक्षण की शपथ ली।
कार्यक्रम में बताया गया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य लगातार पूरा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
समारोह का मुख्य संदेश यह था कि हम सभी मिलकर जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लें।