उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025: परीक्षा केन्द्रों का डीजीपी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण

कानपुर देहात।
उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश-निकास द्वारों पर चेकिंग पॉइंट, अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर समीक्षा की।

अपर पुलिस महानिदेशक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *