संवाददाता | उरई/जालौन
जनपद जालौन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखलाक अली उर्फ अखलाक नवी पुत्र इस्लाम नवी निवासी मोहल्ला तुफैलपुरवा, परमानन्द स्कूल के पास, कोतवाली उरई जनपद जालौन के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।