वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, कोतवाली कोंच पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

संवाददाता | उरई/जालौन

जनपद जालौन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कोंच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दयाराम पुत्र ताती कुशवाहा निवासी ग्राम कौशलपुर थाना कोंच, बिन्चुक उर्फ इसरार पुत्र सुलेमान निवासी मोहल्ला आजाद नगर कोतवाली कोंच तथा रामकुमार ढीमर पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम अण्डा कोतवाली कोंच जनपद जालौन शामिल हैं।

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *