संवाददाता | कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एईपीएस (AEPS) के माध्यम से हुई साइबर ठगी की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बाघपुर निवासी हरिश्चन्द्र पुत्र स्वर्गीय नोखेलाल के खाते से एईपीएस के माध्यम से धोखाधड़ी कर ₹1,05,400 की रकम निकाल ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा 1 दिसंबर 2025 को साइबर हेल्प डेस्क, थाना शिवली में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत मिलने के बाद थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के प्रयासों से पीड़ित की पूरी धनराशि ₹1,05,400 उसके खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के खाते से धोखाधड़ी के माध्यम से पैसा निकल जाता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम
-
प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह
-
उप निरीक्षक सोमवीर सिंह
-
महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर