उरई/जालौन।
महिला परिवार परामर्श केंद्र द्वारा वैचारिक मतभेद के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों के विवादों को लगातार सुना जा रहा है। इसी क्रम में परामर्श टीम के सहयोग से पांच परिवारों में आपसी समझौता कराकर उन्हें बिखरने से बचाया गया।
इन मामलों में महिला पुलिस अधिकारी एवं अन्य नामित सदस्यों ने पति-पत्नी और परिजनों के बीच उत्पन्न विवादों की काउंसलिंग की। समझाइश और परामर्श के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में झगड़ा न करने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की सहमति जताई।
आपसी सुलह होने पर दंपति जोड़ों को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित कर पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से पालन करने की सलाह दी गई।
परामर्श केंद्र की इस पहल से कई परिवारों में फिर से खुशहाली लौट आई है।