राजपुर पुलिस ने अवैध असलाह और कारतूस के साथ दबोचा
संवाददाता, कानपुर देहात
अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने तमंचा लहराने वाले युवक को अवैध असलाह और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 8 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दमनपुर रोड पर पुलिया के पास एक युवक खड़ा है, जिसकी तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास यादव पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम तैतना, थाना गोदन, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश), उम्र लगभग 26 वर्ष बताया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा संख्या 10/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।