मोटरसाइकिल से 225 क्वार्टर देशी शराब बरामद
संवाददाता, कानपुर देहात
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 8 फरवरी 2026 को राजेश इको स्पेयर लिमिटेड फैक्ट्री के पास रायपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान कानपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP79AB1371 को रोका गया। तलाशी लेने पर एक बोरी में रखी पांच पेटियों में कुल 225 क्वार्टर (45 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।
इस दौरान पुलिस ने गुलशन पुत्र बृजकिशोर निवासी कैथावा थाना बेला जनपद औरैया (उम्र 22 वर्ष) तथा अमन सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना रनियां में मुकदमा संख्या 0023/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को भी धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह पटेल और हेड कांस्टेबल रविप्रकाश शामिल रहे।