डेरापुर तहसील में समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर त्वरित निस्तारण के निर्देश

संवाददाता, कानपुर देहात
तहसील डेरापुर में 7 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमि से जुड़े मामलों में विशेष रूप से राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पर जोर दिया गया, ताकि फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का त्वरित, पारदर्शी व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील रसूलाबाद में तथा सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित कर जनसमस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *