उप जिलाधिकारी रसूलाबाद ने विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के विशेष अभियान दिवस पर बूथों का किया निरीक्षण

संवाददाता
कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी रसूलाबाद सर्वेश कुमार द्वारा दिनांक 31 जनवरी 2026 को तहसील रसूलाबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) समय से उपस्थित रहे।

विशेष अभियान दिवस के दौरान आलेख्य निर्वाचक नामावली को ग्रामवासियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया तथा 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने की अपील की गई। साथ ही फॉर्म-6 को घोषणा पत्र सहित भरवाया गया।

इसके अतिरिक्त फॉर्म-7 के माध्यम से मृतक मतदाताओं के नाम हटाए गए तथा फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन कराए गए। उप जिलाधिकारी द्वारा बूथों का निरीक्षण करते हुए अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *