पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

संवाददाता — उरई/जालौन

जनपद जालौन में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण भी उपस्थित रहे।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण में संबंधित अधिकारियों को उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए तथा फरियादी को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *