गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले चेहरें, साइबर पुलिस टीम ने 121 मोबाइल किए बरामद

संवाददाता – उरई/जालौन

जनपद जालौन में साइबर क्राइम थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों पर गठित साइबर पुलिस टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। साइबर पुलिस टीम ने कुल 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है।

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए, जिससे मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल खो जाने के बाद निराश हो चुके नागरिकों ने साइबर पुलिस टीम की तत्परता एवं कार्यकुशलता की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से साइबर पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *