पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याएं

संवाददाता – उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में प्राप्त फरियादियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक फरियादी को न्याय मिले और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई को केवल औपचारिकता न मानते हुए इसे प्रभावी बनाया जाए तथा फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *