कोतवाली जालौन में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन, महिला सुरक्षा को मिली नई मजबूती

संवाददाता — उरई/जालौन

जनपद जालौन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कोतवाली जालौन परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर मिशन शक्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता, परामर्श एवं सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह केंद्र महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को एक सुरक्षित, सहयोगात्मक एवं विश्वासपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *