उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर ईको पार्क माती में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता — कानपुर देहात

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 24 जनवरी 2026 को जनपद कानपुर देहात के ईको पार्क, माती में भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद रहे।

माननीय मंत्री जी का आगमन पर जिलाधिकारी कानपुर देहात श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत ईको पार्क परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का माननीय मंत्री जी द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आमजन को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं राष्ट्र प्रेरणा स्थल से सजीव प्रसारण का अवलोकन किया गया, जिससे कार्यक्रम और अधिक उत्साहपूर्ण बन गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में माननीय मंत्री जी सहित अन्य अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत तथा प्रदेश के विकास की निरंतर प्रगति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *