थाना राजपुर पुलिस ने दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता — कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने तथा दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पीड़िता द्वारा थाना राजपुर में दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त द्वारा अश्लील बातें करने, अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर वायरल करने, गाली-गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 122/2025 धारा 352/351(3) बीएनएस व 67-ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

थाना राजपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त विमल पुत्र चरण सिंह (उम्र लगभग 22 वर्ष), निवासी ग्राम भर्रापुर, थाना फफूंद, जनपद औरैया को दिनांक 24 जनवरी 2026 को दमनपुर रोड, कस्बा राजपुर बंबा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 122/2025 धारा 352/351(3)/64(1) बीएनएस व 67-ए आईटी एक्ट, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थाना राजपुर पुलिस

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *