पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण

संवाददाता — कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात में आगामी 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस रैतिक परेड की रिहर्सल का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों, होमगार्ड्स एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने परेड की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और गरिमा का प्रतीक होता है, जिसे पूरे उत्साह और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न किया जाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा सहायता एवं आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह से सुदृढ़ रखा जाए, जिससे जनपदवासी सुरक्षित वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मना सकें।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/सिकंदरा सुश्री प्रिया सिंह, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *