ग्राम इमिलिया में 23 जनवरी को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

उरई | 21 जनवरी 2026 (सू.वि.)

सचिव/तहसीलदार, तहसील विधिक सेवा समिति, उरई ने जानकारी दी है कि माननीय अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन (उरई) के पत्र दिनांक 19.12.2025 के क्रम में माह जनवरी 2026 के अंतर्गत विधिक सेवा कार्यक्रम / विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 23 जनवरी 2026 को अपराह्न 12:00 बजे, पंचायत भवन, ग्राम इमिलिया में आयोजित किया जाएगा। शिविर में लोक अदालत के लाभ, स्थायी लोक अदालत, लीगल एवं डिफेंस सिस्टम, उपभोक्ता फोरम तथा उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित विषयों पर आमजन को जागरूक किया जाएगा।

इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए श्री महेन्द्र कुमार एवं श्री योगेन्द्र सिंह तखेल, नामित पैरालीगल वालंटियर (पी.एल.वी.) को टीम लीडर नियुक्त किया गया है।

श्री महेन्द्र कुमार एवं श्री योगेन्द्र सिंह तखेल, पी.एल.वी. द्वारा बताया गया कि विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित तिथि 23.01.2026 को पंचायत भवन ग्राम इमिलिया में किया जाएगा। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में समय से प्रतिभाग करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *