एक रुपये में पास हो जाएगा नक्शा

कानपुर में मकान व दुकान निर्माण को बड़ी राहत

संवाददाता
कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीन खरीदकर मकान अथवा दुकान बनाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब 100 वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर आवासीय मकान तथा 30 वर्ग मीटर तक व्यावसायिक निर्माण कराने पर नक्शा पास कराने के लिए मात्र एक रुपये में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा।

यह सुविधा केडीए (कानपुर विकास प्राधिकरण) द्वारा लागू की गई है। इसके तहत नक्शा स्वीकृत कराने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी और अवैध निर्माण पर भी रोक लगेगी।

केडीए के अनुसार, इस व्यवस्था में नक्शा पास कराने के लिए अब अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रजिस्ट्रेशन के साथ ही नक्शा स्वीकृत मान लिया जाएगा। फास्ट ट्रैक सिस्टम के तहत यह सुविधा विशेष रूप से निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन नक्शों को इस श्रेणी में पास किया जाएगा, उनमें नियमों का पूर्ण पालन अनिवार्य होगा। नक्शे की जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी और किसी प्रकार के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

केडीए द्वारा 500 वर्ग मीटर तक के नक्शों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है—

  • 100 वर्ग मीटर तक आवासीय भवन

  • 100 से 500 वर्ग मीटर तक आवासीय भवन

  • 500 वर्ग मीटर तक आवासीय व 200 वर्ग मीटर तक व्यावसायिक निर्माण

इस निर्णय से छोटे मकान और दुकान बनाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *