पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के पुखरायां आगमन पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

संवाददाता — कानपुर देहात

दिनांक 18 जनवरी 2026 को माननीय पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के थाना भोगनीपुर अंतर्गत पुखरायां, जनपद कानपुर देहात आगमन के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी कानपुर देहात श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आयोजन स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटीरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक एवं अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजाम किए गए।

ड्यूटीरत टीमों को निर्देश

पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समन्वित सुरक्षा बलों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, शिष्टता एवं जनसेवा की भावना के साथ करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यातायात प्रबंधन

पूर्व राष्ट्रपति के आगमन मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई, जिसमें डायवर्जन प्वाइंट्स, सुचारु पार्किंग व्यवस्था एवं आपात स्थिति के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई।

तकनीकी निगरानी

सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी नेटवर्क एवं आधुनिक वाहन चेकिंग उपकरणों के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई।

जनसुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों की सुरक्षा हेतु मेडिकल इमरजेंसी टीम, फायर सेफ्टी यूनिट एवं महिला सुरक्षा दल की तैनाती की गई।

शीर्ष अधिकारियों द्वारा स्वागत एवं निरीक्षण

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर माननीय पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने समस्त सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं मनोयोग के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *