पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की सलामी

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल व शाखाओं का किया निरीक्षण

संवाददाता — उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ० दुर्गेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इस दौरान उन्होंने आरटीसी कैडेटों एवं आगामी गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल की तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यकुशलता, अनुशासन एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर पुलिस की परेड एवं अनुशासन आमजन के लिए प्रेरणास्रोत होता है, इसलिए सभी कार्मिक पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *